बाराद्वार के सोनी आई केयर में कल 25 दिसंबर को फ्री आंख जांच

Hrishi pens
By -
0

Baradwar. आम नागरिकों की आंखों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सोनी आई केयर, बाराद्वार द्वारा कल 25 दिसंबर को एक निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जैजैपुर चौक के पास स्थित सोनी आई केयर, बाराद्वार में आयोजित होगा।


आयोजन के तहत अनुभवी नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं और किसी भी प्रकार की नेत्र समस्या की समय रहते पहचान कर उपचार कराएं।  शिविर में रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8839011790 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)