आस्था की डुबकी, विश्वास की प्रार्थना—माघी मेले में अधिवक्ताओं ने की क्षेत्र की सुख-शांति की कामना

Hrishi pens
By -
0

Sakti. आस्था, भक्ति और विश्वास की पुण्यभूमि माता शबरी की तपस्थली तथा भगवान जगन्नाथ जी के मूल स्थान शिवरीनारायण में आयोजित पावन माघी मेला के अवसर पर अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती के पदाधिकारियों ने चित्रोत्पला गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं सौहार्द की कामना की।

माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर अधिवक्ता परिषद जिला सक्ती के जिला महामंत्री अधिवक्ता विजय कुमार चन्द्रा (नोटरी), जिलामंत्री भूपेंद्र सिंह, तहसील बाराद्वार इकाई अध्यक्ष मालिकराम यादव, कोषाध्यक्ष तिलेश्वरदास महंत एवं सचिव संतोष साहू ने गंगा स्नान कर महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, माता सुभद्रा एवं भ्राता बलराम के दर्शन कर जनकल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अधिवक्ता विजय कुमार चन्द्रा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी की प्रतिमा सर्वप्रथम शिवरीनारायण के मंदिर में ही विराजित थी, जिसे बाद में ओडिशा ले जाकर स्थापित किया गया। माघी पूर्णिमा के दिन शिवरीनारायण में महाप्रभु के साक्षात दर्शन का विशेष महत्व है। चित्रोत्पला गंगा की महाआरती में सहभागिता को उन्होंने आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बताया।

दर्शन-पूजन के पश्चात अधिवक्ता परिषद की ओर से सामूहिक रूप से दान-दक्षिणा अर्पित की गई तथा मेला भ्रमण किया गया। इस धार्मिक यात्रा को सभी पदाधिकारियों ने अत्यंत आनंददायी और प्रेरणादायक बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)