रामेश्वर निराला बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बाराद्वार मंडल अध्यक्ष

Hrishi pens
By -
0

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर दायित्वों का विस्तार किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार तथा भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गहेल की सहमति से अजा मोर्चा सक्ती जिला अध्यक्ष परदेशी खूंटे द्वारा जारी सूची के अंतर्गत बाराद्वार बस्ती निवासी रामेश्वर निराला को अनुसूचित जाति मोर्चा, बाराद्वार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रामेश्वर निराला लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अजा मोर्चा के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बाराद्वार मंडल में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा अनुसूचित समाज के हितों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)