भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गहेल की सहमति से अजा मोर्चा सक्ती जिला अध्यक्ष परदेशी खूंटे द्वारा जारी सूची में डॉ. धीरेंद्र खूंटे को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. खूंटे वर्तमान में बाराद्वार बस्ती के सरपंच हैं, डॉ धीरेन्द्र खूंटे सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. धीरेंद्र खूंटे को भाजपा अजा मोर्चा सक्ती का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
By -
February 03, 2026
0
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार यह कार्यकारिणी घोषित की गई।

