नया बाराद्वार में श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन 14 से 21 फरवरी तक

Hrishi pens
By -
0

Baradwar. नगर के वार्ड क्रमांक 4, नया बाराद्वार (जिला सक्ती) में 14 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन बिजली ऑफिस के पास आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं शिव कथा महात्म्य के साथ होगा। कथा के दौरान शिवपुराण की विभिन्न कथाओं एवं प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। 15 फरवरी को शिवपुराण विधिवत प्रारंभ, व्रत एवं व्यास पूजन, 16 फरवरी को नारद मोह, श्रीराम जन्म एवं श्रीराम विवाह प्रसंग, 17 फरवरी को काशी महात्म्य एवं शिव-पार्वती विवाह उत्सव, 18 फरवरी को श्री कार्तिकेय एवं श्री गणेश जन्म उत्सव, 19 फरवरी को सालिकराम महात्म्य एवं श्री गणेश विवाह, 20 फरवरी को विभिन्न धार्मिक प्रसंगों के साथ ज्योतिर्लिंग महात्म्य तथा 21 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति एवं सहभोज के साथ समापन होगा।

कथा वाचन का शुभ अवसर परम श्रद्धेय पं. सुनील तिवारी महाराज के श्रीमुख से प्राप्त होगा, जो अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के रस में सराबोर करेंगे। आयोजनकर्ता लच्छी राम राठौर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है। आयोजन समिति ने विशेष रूप से मातृशक्ति से भी सहभागिता का निवेदन किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)