बाराद्वार। वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी सर रविन्द्र जडेजा होली के रंग में डूबने को तैयार हैं। हार का गम भुलाकर इस बार होली पर जडेजा खूब गुलाल उड़ाएंगे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचेंगे।
वर्ल्ड कप में जडेजा का खेल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। कप्तान बनने का सपना टूट गया, क्योंकि फिटनेस टेस्ट में फेल होने से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। लेकिन जडेजा ने हिम्मत नहीं हारी। अब वे आगामी ओलंपिक में बाराद्वार का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं।
होली के जोश में डूबे जडेजा इस बार अपनी खास स्टाइल में नजर आएंगे। मोदी जी जैसे ड्रेस कोड और फरारी की सवारी के शौकीन सर जडेजा इन दिनों नगर के निर्माण कार्यों पर भी ध्यान दे रहे हैं।
बाराद्वार में होली की तैयारियां जोरों पर हैं और जडेजा का जोशीला अंदाज देखकर लोग भी खुशी से झूम उठेंगे। हर कोई कहेगा— "रंगों के साथ सर जडेजा का जोश भी कमाल है!"
यह समाचार रविन्द्र खांडे के आग्रह पर बनाया गया है। बहुत बड़ा दिल रखते हैं भाई रविन्द्र जिन्होंने हार के बावजूद होली वाली खबर बनाने की मांग किया। धन्यवाद भाई रविन्द्र
