वार्ड क्रमांक 07 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न, विकास को मिली नई गति

Hrishi pens
By -
0

Baradwar. नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 07 में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश सिंघानिया, जिला प्रवक्ता भाजपा सक्ती ने विधिवत रूप से श्रीफल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण कुर्रे, अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता में शामिल है और सीसी रोड एवं नाली निर्माण से वार्डवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष शर्मा (सभापति, जिला पंचायत सक्ती), अरुण शर्मा (जिला मंत्री, सक्ती), मोहन तोदी वरिष्ठ भाजपा नेता, जगेश राय (प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम), जितेश शर्मा (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत बाराद्वार), महावीर राठौर, अमित कालनोरिया (सांसद प्रतिनिधि), अजय सिंह राजपूत (पार्षद, वार्ड क्रमांक 10), अमित बरेठ (पार्षद, वार्ड क्रमांक 06), पवन बंसल (पार्षद, वार्ड क्रमांक 08) तथा भारत कर्ष (पार्षद, वार्ड क्रमांक 09) उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत बाराद्वार में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सीसी रोड एवं नाली निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी स्थायी समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)