Baradwar. ग्राम कुम्हारीकला में दिनांक 8 फरवरी 2026 को खंड स्तरीय ‘युवा संगम’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूरे खंड से बड़ी संख्या में भैया-बहनों की सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में संगठनात्मक भावना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संचार करना रहा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विभूतिभूषण पांडे, विभाग प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र भोपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को संस्कार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर अग्रसर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ऊर्जा है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर समाज और देश को सशक्त बनाया जा सकता है।
समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रायपुर के कार्यालय प्रमुख नकुल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि संगठित और संस्कारित युवा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना अश्विका साव की मनमोहक प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक से परिपूर्ण इस नृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का संचार किया।
आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों में बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस संबंध में जानकारी दारंग मंडल के मंडल कार्यवाह अशोक साहू ने दी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहभागी युवाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post a Comment
0Comments
3/related/default





