कार्यक्रम की तैयारियों में नगर के युवा और व्यापारी वर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में भवानी शर्मा, राहुल शर्मा, जैकी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल (महावीर बुक डिपो), दिनेश अग्रवाल (महेश मोबाइल), दिव्यांश अग्रवाल, निक्कु अग्रवाल, गर्व मोदी, विनायक सहित समस्त नगरवासी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
बारात में रुद्र कालिका, अघोरी ग्रुप, लेडीज करमा नाच, कांतारा झांकी, महाकाल स्वरूप, आकर्षक रथ, डीजे, डिस्को लाइट, धुमाल और भव्य आतिशबाजी जैसे विशेष आकर्षण शामिल रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह शिव बारात नगर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुकी है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
समस्त नगरवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई


