इस गीत को स्वर और शब्दों से सजाया है स्थानीय कलाकार Shiv Bhardwaj ने, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति श्रोताओं को खासा पसंद आ रही है। वहीं निर्माण की जिम्मेदारी Vicky Suryawanshi ने संभाली है। वीडियो में मुख्य भूमिका में मनीष भारद्वाज एवं गुंजन नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय से कहानी को जीवंत रूप दिया है।
एल्बम का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी आरजी प्रिंस द्वारा की गई है। निर्माण कार्य में कार्यकारी निर्माता सावन गुजराल एवं रंजन सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा है। साथ ही बुद्धेश्वर डहरिया ने सलाहकार की भूमिका निभाई है। ग्रामीण परिवेश और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित यह वीडियो एल्बम प्रेम, मनुहार और रिश्तों की मिठास को छत्तीसगढ़ी अंदाज में खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
गौरतलब है कि सावन प्रोडक्शन लगातार बाराद्वार क्षेत्र के क्षेत्रीय गायकों, कलाकारों एवं गीतकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। “झन जा वो गोरी तैं मइके” की रिलीज के साथ एक बार फिर बाराद्वार की प्रतिभा ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।


